फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थी पर माता श्रृंगार गौरी दर्शन को निकली शोभायात्रा, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल; VIDEO

पवित्र चैत्र नवरात्रि के अवसर पर रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित माता शृंगार गौरी के दर्शन हेतु आम श्रद्धालुओं के लिए पट खोला गया। विदित हो कि न्यायालय से वर्षभर में केवल एक बार दर्शन पूजन की अनुमति मिली हैं। नियमित पूजन के लिए न्यायालय में हिंदू पक्ष की ओर से केश लड़ रही चारों वादिनी महिलाओं ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ दर्शन पूजन किया।मैदागिन गुरु गोरक्षनाथ मंदिर से निकले शोभायात्रा में महिलाएं पीले एवं लाल परिधान में धर्म ध्वजा थामे जयजयकार करते हुए विश्वनाथ धाम पहुंची। मार्ग पर्यंत हर हर महादेव, देवी के जयकारे गूंज रहे थे। हाथों में पूजन व शृंगार सामग्री लिए सभी महिला वादिनी चैती व पचरा गीतों का स्वरबद्ध गायन कर रही थीं। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गयी थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें