हनुमान जयंती पर खोजवां स्थित श्रीरामजानकी मंदिर से गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। ऊंट, बग्घी व घोड़े पर श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण के स्वरूपों की झांकी देव दर्शन कराया रहा था। शोभायात्रा दुर्गाकुंड स्थित बनकटी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन के साथ समाप्त हुई। इस दौरान बैंडबाजे व डीजे पर बज रहे धार्मिक धुन पर युवा थिरकते और जय श्रीराम, हर हर महादेव के जयघोष करते हुए चल रहे थे।