मकर संक्रांति पर मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा मसाननाथ मंदिर में बाबा मसाननाथ सेवा समिति की ओर से शृंगार हुआ। बाबा मसाननाथ का सुगंधित पुष्पों व रंग-बिरंगी पतंगों से आकर्षक शृंगार किया गया। पूजन-अर्चन के बाद बाबा को ढुंढा, लाई, पट्टी व विविध मिष्ठानों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भव्य आरती हुई जिसमें सेवा समिति के अध्यक्ष चैनू प्रसाद गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-पाठ व आरती संपन्न कराई। आरती के बाद बाबा का प्रसाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।