शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर (ज्ञानवापी) की परिक्रमा को लेकर विद्या मठ से मंदिर के गेट नंबर चार सहित सभी स्थानों पर पुलिस की भारी फोर्स तैनात है। परिक्रमा से पहले पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अविमुक्तेश्वरानंद की परिक्रमा से पहले पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। आश्रम के बाहर ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को रोका गया है।