प्रधानमंत्री वाराणसी के दौरे पर हैं। शंकरा अस्पताल में संबोधन समाप्त कर पीएम सिगरा स्टेडियम की ओर निकले जैसे ही पीएम का काफिला शिवपुर के गिलट बाजार इलाके में पहुंचा समर्थकों ने गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाई और उत्साह प्रकट किया। पीएम भी जनता का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।