सीएम योगी ने हर-हर महादेव से अपने भाषणा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विश्व में काशी की पहचान हो रही है। ऐसी काशी के सांसद और देश के पीएम नरेंद्र मोदी का उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में मैं स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। सीएम योगी ने मंच पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का भी स्वागत किया। ब्रजेश पाठक, सुरेश खन्ना, रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र 'दयालु', चाैधरी भूपेंद्र सिंह सहित आदि लोग मंच पर उपस्थित रहे।