फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी सजकर तैयार, प्रधानमंत्री का इंतजार, देखें वीडियो

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 20 Oct 2024 11:00 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी आने वाले हैं। अपने सांसद के आगमन को लेकर काशी में खास तैयारियां की गई हैं। पीएम के कार रूट पर साज सज्जा की गई है। बैनर पोस्टर से पटा हुआ बनारस स्वागत के लिए तैयार है। बताते चलें कि पीएम का लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद प्रधानमंत्री का यह दूसरा काशी दौरा है और हरियाणा जीत के बाद पहली बार आ रहे हैं लिहाजा विजेता के तौर पर उनका स्वागत करने की तैयारी है। पहले हरिहरपुर स्थित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे फिर सिगरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर यहां जनता को संबोधित करने के साथ काशी को दीपावली का उपहार योजनाओं परियोजनाओं के तौर पर देंगे। मंच पर अर्जुन अवार्डी प्रशांति सिंह, ओलंपियन ललित उपाध्याय और आईएएस सुहास एल वाई रहेंगे। खेल के तीनों सितारे पीएम के साथ मंच पर पहली पंक्ति में बैठेंगे। इनके अलावा काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं सहित 3000 खिलाड़ी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें