वाराणसी संभाग के केन्द्रीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे तथा अंतिम दिन विभिन्न आयुवर्गों के प्रतिभागियों ने वाकिंग रेस, रिले रेस, बाधा दौड़, तैराकी, शॉटपुट, हॉकी, लॉन टेनिस, तथा चक्का, भाला और हैमर फेंकने की लगभग बीस से अधिक प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखाया। केन्द्रीय विद्यालय, बीएचयू एवं गाजीपुर के प्रतिभागियों ने रिले रेस में स्वर्ण तथा रजत पदक प्राप्त किए। 100 मीटर की दौड़ में कुशीनगर, 200 मीटर की दौड़ में मनकापुर तथा 400 मीटर के दौड़ में बी एच यू ने बाज़ी मारी। चक्का फेंकने में बीएचयू , 1500 मीटर के दौड़ में देवरिया, 3000 मीटर की दौड़ तथा ऊंची कूद में बलिया, लम्बी कूद में अमहट सुल्तानपुर एवं ट्रिपल जम्प में ओल्ड कैंट प्रयागराज के प्रतिभागी अव्वल रहे।