ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी) में आयोजित उड़ीसा पर्व के शुभारंभ अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में ओडिशा की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और परंपराओं से जुड़ी वस्तुओं को देखा। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें विभिन्न उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी।