नाटकोट्टम क्षत्रम की ओर से दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के लिए काशी में बनने वाली श्री काशी नटूकोट्टई नगर क्षत्रम धर्मशाला का भूमिपूजन धूमधाम से किया गया। रविवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में धर्मशाला की आधारशिला रखी गई। इसका निर्माण डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। अक्तूबर 2025 में धर्मशाला को श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया जाएगा। सिगरा स्थित नटराज सिनेमा के सामने क्षत्रम की जमीन पर बनने वाली दसमंजिला धर्मशाला में 135 कमरे होंगे।