फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नौ खिलाड़ियों का स्वर्ण पदक पर कब्जा

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रविवार को नौ खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदकों पर और नौ खिलाड़ियों ने एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता। क्रीड़ा भारती काशी प्रांत की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदी नगर में आयोजित प्रतियोगिता में 50 के करीब खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारती काशी प्रांत वरिष्ठ उपाध्याय शरद प्रताप राव ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस की उपलक्ष्य में खेल सप्ताह का आयोजन किया। बीते 29 अगस्त को बाबू तूफानी सिंह महाविद्यालय में महिला कबड्डी, 30 अगस्त को आरपीएफ ग्राउंड मुगलसराय में क्रिकेट प्रतियोगिता, 31 अगस्त को पचपेड़वा के कटोरी गांव में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रविवार को जिला स्तरीय ताइक्वाडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अमारा गुप्ता, अंशुमान, आदित्य मिश्रा, श्रेया मिश्रा, अरेना दास गुप्ता, सरस्वती गोस्वामी, अर्षिता बारी, अमन चौरसिया, राहुल कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, प्रणय श्रीवास्तव, अश्मित कुमार आर्य, उत्कर्ष तिवारी, परी कुमारी, श्रेयांशी रावत, कीर्ति मिश्रा, आराध्या, अशोक कुमार केसरी, सतीश कुमार गुप्ता ने रजत और हर्ष खरवार कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. राधा रमन ने खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान सम्मानित किया। इस मौके पर ताइक्वांडो अकादमी के मुख्य कोच सतीश कुमार, आजाद सिंह, गोविंद कुमार, शालिनी सिंह, मुकेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें