लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मैदान पर रविवार को मैत्री हॉकी मैच खेला गया। इसमें एनईआर क्लब ने बनारस इंडिपेंडेंट क्लब को 3-2 से हरा दिया। मैच शुरू होते ही एनईआर क्लब ने तेज शुरुआत की। मैच के 13वें मिनट में कमर अली के पास पर दिलीप गुप्ता ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद बनारस इंडिपेंडेंट क्लब ने जवाबी हमले तेज किए। खेल के 17वें मिनट में महफूज ने एनईआर के खिलाड़ियों को चकमा देते हुए गोल कर टीम को बराबरी पर खड़ा कर दिया। इसके बाद पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक दोनों टीम बराबरी पर रही।