9 अप्रैल यानी आज से चैत्र नवरात्रों की शुरूआत हो गई है। पहले दिन मंदिरों में माता शैलपुत्री की आराधना की जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के देवी मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा है। भोर से ही श्रद्धालु मां की पूजन-अर्चन के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में लंबी कतारें लगी हैं।