वाराणसी जिले में अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर व्यायामशाला (अखाड़ा स्वर्गीय श्यामा पहलवान) में नाग पंचमी मेले पर भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में पहलवानों ने 21 हजार की कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। स्थानीय मंत्री, मेयर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।