फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशुनपुरा रामपुर मार्ग नाला का कीचड़युक्त पानी, मंत्री से शिकायत; VIDEO

चिरईगांव जाल्हूपुर विशुनपुरा से रमना ,रामपुर गांव जानें वाले मार्ग पर नाला का कीचड़युक्त गंदे पानी के चलते आवागमन प्रभावित हो गया है। इसके अलावा उक्त मार्ग पर काली माता का प्राचीन मंदिर है जिसपर सैकड़ों लोग प्रतिदिन दर्शन करने आते जाते हैं। उक्त मार्ग से सटा पुराना नाला है जाम होने के चलते पानी आगे बढ़ रहा है। बस्तियों से निकलने वाला सीवर सड़क पर फैल रहा है। ग्रामीणों का इसी रास्ते आना-जाना होता है। गांव के लोगों ने अधिकारियों के यहां काफी गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि इस सम्बन्ध में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई तो ब्लाक कार्यालय से बिना मौका देंखे गलत रिपोर्ट लगा दी गई। मां काली मन्दिर के पुजारी महाबली मिश्रा ने बताया कि इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से भी अनुरोध किया उन्होंने आश्वासन भी दिया लेकिन अभी तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें