वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा में दुग्धाभिषेक कर स्वच्छ गंगा का संदेश दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन 2008 में मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार द्वारा गंगा जी को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था। तब से हर वर्ष उसी तिथि वाराणसी के कांग्रेसजन मां गंगा को निर्मल और स्वछ रखने का संकल्प लेते हैं। शीतला घाट पर मां गंगा का पूजन अर्चन व दुग्धाअभिषेक कर संकल्प लिया गया कि गंगा स्वच्छता के लिए प्रयास करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा राष्ट्रध्वज की तरह ही राष्ट्रीय नदी मां गंगा को समुचित आदर दिया जाए।