वाराणसी जिले में उद्यान विभाग की ओर से आयोजित शाकभाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन कचहरी के कंपनी बाग में शनिवार को हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने फीता काटकर किया। मंत्री के साथ कमिश्नर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खूब सराहा। इस दौरान फूलों से बने कलाकृति आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान तरह- तरह के सब्जी, फूलों और फलों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि फल और फूल के बिना जीवन ही नहीं है। हर काम में फल और फूल की जरूरत पड़ती है।