जल पुलिस और नाविक समाज की बैठक शुक्रवार दोपहर अस्सी घाट पर हुई। इस दौरान नाविकों ने सर्वसम्मति से नावों पर नगर निगम द्वारा जारी रेट लिस्ट लगाने का फैसला किया। काशी आने वाले पर्यटकों से विनम्रता पूर्वक व्यवहार करने की नसीहत जल पुलिस प्रभारी ने दी। मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने बताया कि कुंभ से पहले सभी नावों पर नगर निगम द्वारा जारी रेट लिस्ट जारी कर दिया जाएगा। जल पुलिस प्रभारी एसआर गौतम ने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर कार्रवाई की जाएगी। नाविकों ने बताया कि ऑनलाइन और बिचौलियों की वजह से समस्या आ रही है। बैठक में एसडीएम मनोज कुमार तिवारी, विरेंद्र निषाद, राकेश, मुन्ना साहनी मौजूद रहे।