फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबहि जुटल बा दुर्गा माई के शृंगार में... मनोज तिवारी के भजनों से सजा मां कूष्माण्डा का दरबार

भगवती मां कूष्माण्डा के सात दिवसीय वार्षिक शृंगार एवं संगीत महोत्सव की पांचवी निशा मनोज तिवारी के गायन के नाम रही। देर रात जब सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने मां कूष्माण्डा को चरणों में प्रणाम निवेदित करने के बाद जैसे ही मंच संभाला समूचा मंदिर प्रांगण हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। उन्होंने शुरुआत ''दुर्गाकुण्ड के दुर्गा मंदिर में जाके शीश नवाईला... से की तो दर्शकों ने भी उनके साथ सुर में सुर मिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद बाड़ी शेर पर सवार... से मां की आराधना की। जिया हो बिहार के लाला....की जब तान छेड़ी तो श्रोता भी थिरक उठे। मनोज ने गायन को आगे बढ़ाते हुए माई की जोत में समाईल संसार बा...के बाद ''सबहि जुटल बा दुर्गा माई के शृंगार में...भजन सुनाया। इसके बाद उन्होंने हमरा बुझात बा बबुआ पीएम होइयें...पेश किया। इस दौरान दुर्गा मां के जयकारे से मंदिर प्रांगण गुंजायमान होता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें