फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर जगाई स्वच्छता की अलख, VIDEO

रविवार को माघी पूर्णिमा के अवसर पर नमामि गंगे ने गंगा घाटों पर स्वच्छता की अलख जगाई। दशाश्वमेध, प्रयाग और राजेंद्र प्रसाद घाट पर जहां इस पावन अवसर पर भक्तों द्वारा पवित्र गंगा में स्नान की डुबकी लगाई जा रही थी, वहीं 'नमामि गंगे की स्वयंसेवी टीम ने नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। लोगों को शपथ दिलाई और 'नदी स्वच्छ तो देश स्वच्छ' के नारे के साथ जल संरक्षण और गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ताकि धार्मिक महत्व के साथ-साथ पर्यावरणीय चेतना भी बढ़े और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ गंगा सुनिश्चित हो सके। राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं हमारी आस्था, हमारी आजिविका और करोड़ों लोगों की जीवन रेखा हैं। प्रत्येक भारतवासी के मन में एक ही कामना है कि मां गंगा स्वच्छ रहें, निर्मल बहें और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ जीवन दें। आयोजन में डॉ. मनीला श्रीवास्तव, डॉ. सीमा शर्मा, प्रकाश वाजपेयी, सोमा सिंह सहित श्रद्धालु शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें