फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच सिंदूर खेला की रस्म निभाकर भक्तों ने की मां दुर्गा की विदाई, VIDEO

प्रगति चंद Updated Sat, 04 Oct 2025 08:01 PM IST

देवनाथपुर में गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से स्थापित की गई प्रतिमा का विसर्जन शनिवार शाम को हुआ। पतली गलियों से होते हुए पंडाल में महिलाओं ने पहले सिंदूर खेला की परंपरा निभाई। उसके बाद गलियों में जगह- जगह आरती और पुष्प वर्षा की गई। मूर्ति पहले मदनपुर रोड पर पहुंची वहां फेरी लगाने के बाद गोदौलिया चौराहे की तरफ बढ़ी। यहां माता की परिक्रमा की गई। इसके बाद लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए आगे बढ़े। इस दौरान पांच थाने की फोर्स, डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी सरवन टी, एसीपी दशाश्वमेध, एसीपी भेलूपुर, एसीपी चेतगंज मौजूद रहे। मौके पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रही। इस दौरान ड्रोन भी उड़ाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें