फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महादेव की गोद में झूले पर विराजे श्याम प्रभु, मोहा जनमन, दो दिवसीय श्याम झूलनोत्सव में जुटे भक्त

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 10 Aug 2024 07:48 PM IST

पवित्र श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को लीलाधर श्याम प्रभु का अलौकिक झूलनोत्सव कराया गया। श्री श्याम मण्डल वाराणसी के तत्वावधान में शनिवार को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में दो दिवसीय 53वें श्री श्याम झूलनोत्सव के स्वर्णिम वर्ष का श्री गणेश हुआ। प्रथम दिवस सायंकाल शुरू हुए महोत्सव में श्याम प्रभु का देवाधिदेव महादेव की गोद मे झूले पर विराजित झांकी का दिव्य दर्शन भक्तों को हुआ। अपने प्रभु की इस मनोहारी छवि का दर्शन कर श्रद्धालु स्वयं को निहाल करते रहे। देश भर से आये श्याम मण्डल की कीर्तन मण्डलियों ने भी भजन रसधार से रात भर प्रभु श्याम का श्रृंगार किया और श्रद्धालु उसमें गोते लगाते रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें