दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में मतदान के लिए श्रद्धालुओ व मतदाताओं को किया गया जागरूक। सातवें और अंतिम चरण का मतदान वाराणसी समेत 57 लोकसभा सीटों के लिए होना है। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, सचिव हनुमान यादव, सदस्य अरुण अग्रवाल समेत काशी के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की साथ ही बढ़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।