वाराणासी जिले के मंडुवाडीह चौराहे के पास स्थित विराट एमएस की चैनल लिफ्ट पांचवीं मंजिल से अचानक नीचे गिर गई। रविवार की सुबह करीब 9 बजे लिफ्ट गिरने से पीसीएस अधिकारी की पत्नी नलिनी श्रीवास्तव और अपार्टमेंट में काम करने वाले घरेलू सहायिका गीता देवी घायल हो गईं। गीता देवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही लिफ्ट में सवार हॉस्पिटल संचालक डॉ प्रत्यूष रंजन, उनकी पत्नी डॉ. सौम्या श्रीवास्तव, उनके साले व बिहार कैडर के पीसीएस अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव सहित तीन बच्चे भी बाल-बाल बच गए। सबको चोटें आई हैं।