लाटभैरव की प्रसिद्ध नक्कटैया की शोभायात्रा शनिवार की रात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। नक्कटैया का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनोद गुप्ता, चीफ वार्डन, नागरिक सुरक्षा वाराणसी और विशिष्ट अतिथि जितेंद्र देव सिंह, उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा वाराणसी, संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।