काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सर्वप्रथम कथक नृत्य, श्री राम वंदना, पारंपरिक कथक नृत्य और अंत में कृष्ण लीला प्रस्तुत कर वहां पर बैठे श्रोताओं से खूब तालियां बजवाई और वाह-वाही लूटी। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों मांडवी सिंह, शंभवी सेठ, श्रुति सेठ तथा अनुकृति सेठ का भी उत्साह देखते बना।