वाराणसी में जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। शुक्रवार को ज्ञानवापी, यूपी काॅलेज के साथ तमाम मस्जिदों पर पुलिस की टुकड़ियां तैनात रहीं। यूपी काॅलेज में विवाद बढ़ने के बाद ये एहतियात बरते जा रहे हैं। काॅलेज के गेट पर दर्जनों की संख्या में पुलिस तैनात रही। इस दाैरान हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहे छात्रों को अंदर जाने से रोक दिया। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा भी हुआ लेकिन पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया।