एक बार फिर से सिगरा चौराहे के पास खोदाई के लिए जेसीबी पहुंच गई है। सिगरा चौराहे पर आए दिन कोई न कोई यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम लगातार चल रहा है। जिसकी वजह से यहां धूल, धुआं और जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे अधिक दिक्कत यहां के दुकानदारों को होती है। दिन भर आसपास के लोगों के अलावा राहगीर परेशान रहते हैं। जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि यहां पर सीवर चैंबर बनाने का काम चल रहा है। जल्द ही चैंबर बनने के बाद सड़क बना दी जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।