गलियों का राजा कहे जाने वाले बनारस के रास्ते माैनी अमावस्या के बाद भी ठसे हुए थे। सड़कों पर चारों तरफ जाम में फंसे लोगों ने गलियों का सहारा लेने की कोशिश की लेकिन असफल हो गए। कैंट, बनारस, सिटी, काशी, शिवपुर और सारनाथ स्टेशन पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ दिखी।