वाराणसी के तुलसी घाट पर रविवार की सुबह गंगा में डूब रहे लखनऊ के दंपती की जान कमिश्नरेट के जल पुलिस के जवानों ने बचाई। तुलसी घाट पर मौजूद लोगों ने जल पुलिस के जवानों को शाबाशी देते हुए उनका आभार जताया। लखनऊ से काशी भ्रमण पर आए मोहित तिवारी और उनकी पत्नी नेहा रविवार की सुबह तुलसी घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। नहाने के दौरान दंपती पानी की गहराई का जायजा नहीं लगा सके। नतीजतन, वह गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे। दंपती को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुन कर समीप ही मौजूद जल पुलिस के जवान रामजी साहनी और मनोज साहू ने गंगा में छलांग लगा दी। इ