यूपी की राज्यपाल वाराणसी के कमीश्नरी सभागार में आयोजित सीएसआर कान्क्लेव में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रही थी इस दौरान इन्होंने आंगनबाड़ी की महिलाओं का सम्मान किया कोरोना काल में जिन्होंने अपने मां बाप को खोया था उन्हें लैपटॉप का वितरण किया। इस कार्यक्रम में सात कंपनियों के साथ विकास का एमओयू साइन हुआ और वाराणसी प्रशासन को एमओयू के तहत इस सोनभद्र को संवारने की जिम्मेदारी दी गयी अब वाराणसी प्रशासन मिलकर सोनभद्र के आदिवासी क्षेत्र का विकास किया जाएगा।कार्यक्रम में राज्यपाल ने महिला शक्ति का नारा बुलंद किया इसके साथ ही बेटियों की शादी उम्र के साथ ही करें उससे पहले न करें इसका भी संदेश दिया।