काशी विरासत संरक्षण समिति द्वारा आयोजित काशी वंदन सांस्कृतिक संध्या में वाराणसी के पुष्कर ओझा द्वारा भजन गीत तथा उप-शास्त्रीय गायन का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सर्वप्रथम श्री राम जी को श्रद्धा अर्पित करते हुए एक राम भजन की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात श्री हनुमान भजन से कलाकारों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया, कार्यक्रम की तीसरी प्रस्तुति में गायक ने बनारसी होरी , जो की श्री कृष्ण जी को समर्पित थी, का कुशलतापूर्वक प्रस्तुती दिया तथा अंत में बाबा विश्वनाथ को याद कर एक सुन्दर भजन से कार्यक्रम की समाप्ति कलाकारों द्वारा हुई। आपके साथ तबला संगत पर श्री नारायण दीक्षित तथा सारंगी पर श्री ओम सहाय ने कुशल सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन काशी विरासत संरक्षण समिति सदस्य अंकित सिंह ने किया।