फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गंगा का जल स्तर बढ़ने पर ही गाजीपुर से वाराणसी की ओर जाएगा हाइड्रोजन जलयान

कोलकाता से 13 जून को निकला हाइड्रोजन जलयान पिछले चार दिन से गाजीपुर में ही रूका है। यान में सवार लोगों के मुताबिक उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, जब गंगा का जल स्तर बढ़ेगा तभी वे वाराणसी की ओर अपने जलयान को लेकर जाएंगे। कोलकाता से वाराणसी के लिए यह हाइड्रोजन जलयान चलाया गया है, जो चौथे दिन शुक्रवार को भी हमीद सेतु के पास खड़ा रहा। गंगा में फिलहाल जलयान के अनुकूल पानी नहीं है। गाजीपुर में गंगा का जलस्तर अभी 1.30 मीटर है, जबकि बनारस के कैथी के निकट केवल 0.70 मीटर। जबकि जलयान के आगे बढ़ने के लिए न्यूनतम 1.50 से दो मीटर जलस्तर होना आवश्यक है। वैसे यह स्थिति पहली बार नहीं हुई है, पहले भी एक मालवाहक जहाज गंगधार में रूका था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें