फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलोमीटर की घोड़ा दौड़ में हरि नारायण का घोड़ा शक्ति प्रथम रहा; VIDEO

हरि नारायण का राजस्थानी घोड़ा शक्ति ने सोमवार को विकास इंटर कालेज द्वारा आयोजित बाबू आरएन सिंह खेल मेला में चार किलोमीटर की दौड़ में 2 मिनट 28 सेकंड का समय निकाल कर पहला स्थान प्राप्त किया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में आयोजित इस घोड़ा दौड़ में गौरव यादव का घोड़ा रॉकेट दूसरे स्थान पर रहा। इनके घोड़ा रॉकेट में तीन मिनट 40 सेकंड का समय लिया। सौरभ का घोड़ा शेरू तीसरे स्थान पर रहा। इसने चार मिनट का समय लिया। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले घोड़ा मारवाड़ी नस्ल के थे। उत्तर प्रदेश एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष डॉ आशा सिंह ने हरी झंडी दिखा कर घोड़ा दौड़ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ एके सिंह थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें