फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हैमरथ्रो खिलाड़ी रेखा बीएचयू में आठ घंटे कर रही अभ्यास : उत्तराखंड में 26 जनवरी से खेला जाएगा राष्ट्रीय खेल

राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में 26 जनवरी से खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में रेखा उत्तराखंड की ओर से खेलेंगी। बताया कि वह सुबह शाम तीन सत्र में खेल का अभ्यास करती हैं। बताया कि उनके भाई राष्ट्रीय एथलीट हैं। उनको खेलते देखतीं थी और वहीं से मुझे भी इस खेल को करयिर के रूप में बनाने के लिए आगे बढ़ी। बताया कि उन्होंने पहला स्वर्ण पदक 2011 हैमरथ्रो में जीता था। इसके बाद 2014 में आयोजित युथ मीट में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। 2016 जूनियर फेडरेशन में रजत और 2019 सीनियर ओपन नेशनल में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद 2021 फेडरेशन कप में कांस्य और इसी वर्ष ऑल इंडिया रेलवे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 2022 में दो राष्ट्रीय मुकाबले खेले और दोनों में पदक मिला। 2023 में खेले गए थ्रोइंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण और ऑल इंडिया रेलवे प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। बताया कि अब राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में पदक जीतने की तैयारी है। मैदान पर जीतने के लिए हर खिलाड़ी उतरता है लेकिन जीत उसे मिलते हैं जो अन्य के मुकाबले अतिरिक्त पसीना बहाता है। खेलने के लिए वार्मअप जरूरी है। हर दिन एक ही तरह के वर्कआउट नहीं होता है। इंजरी से बचने के लिए अच्छी तरह वार्मअप करने के बाद स्ट्रेचिंग कराना चाहिए। इसके बाद जीन स्थानों पर खिंचाव या दबाव बढ़ता है उसकी अच्छी तरह स्ट्रैंथनिंग करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें