जुमे की नमाज को लेकर ज्ञानवापी मस्जिद नमाजियों से पूरी तरह फुल हो गई है। ऐसे में नमाजियों को काशी विश्वनाध धाम के गेट नंबर चार पर रोका जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से यह बोलकर रोका जा रहा है कि अंदर बहुत ज्यादा लोगों की भीड़ हो गई है। लोगों से कहा जा रहा है कि शहर के अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करें।