श्री काशी सत्संग मंडल के तत्वाधान में श्री रामचरितमानस नवाहन पारायण ज्ञान महायज्ञ वर्ष 67 के प्रथम दिन श्री राम कथा के उद्घाटन के पहले माता श्रृंगार गौरी पर 11 नारियल तोड़कर माता की भव्य आरती श्रृंगार की गई। इसके बाद श्री राम कथा का उद्घाटन हुआ। शृंगार गौरी स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स की व्यवस्था कराई गई थी। श्री देवेंद्र कुमार पाठक कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया की स्वामी जितेंद्रनंद सरस्वती जी महाराज व आचार्य सूर्य लाल मिश्र और 111 भूदेवगढ़ एवं भक्तों ने जय श्री राम, हर- हर महादेव, माता श्रृंगार गौरी की जय का नारा लगाया। मंदिर परिक्रमा करने के बाद नंदी जी के पास एक नारियल की बलि दी गई एवं नंदी जी का भी दर्शन पूजन किया गया।