वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए नमो घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर पर्यटकों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। घाट पर मौजूद लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।