नमो घाट अब सिर्फ गंगा किनारे सैर-सपाटे का स्थल नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव का नया केंद्र बनने जा रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की ओर से यहां नियमित आरती की शुरुआत कर दी गई है। अब आरती के बाद श्रद्धालु शिव तांडव समेत अन्य लीलाओं को लेजर शो के माध्यम से देख सकेंगे।