माघमास कृष्णपक्ष की संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत शुक्रवार को रखा गया। श्रद्धालु 17 घंटे व्रत रखकर चंद्रोदय का दर्शन कर अर्घ्य देंगे। चंद्रोदय रात में 8:52 बजे होगा। 56 विनायक सहित सभी गणेश मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ होगी। इस बार चतुर्थी तिथि पर मघा नक्षत्र और सौभाग्य योग रहेगा।