फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी बोले- बदल चुका है बनारस, VIDEO

प्रगति चंद Updated Fri, 21 Nov 2025 04:51 PM IST

बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में काशी संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि बनारस अब बदल चुका है। मैं अपनी पत्नी मालिनी के साथ कभी गलियों में घूमता था लेकिन अब वह काशी नहीं है। योगी सरकार के साथ काम करके इस बदलती काशी का हिस्सा रहा हूं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने में काफी काम किया है। 2047 में विकसित भारत की योजना बनाई गई है, क्योंकि आजादी के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। लर्निंग आउटकम अच्छे से अच्छा करें। आप छात्र मजबूत होंगे तभी देश आगे बढ़ेगा। बायो गैस में यूपी पहले नंबर पर बायो गैस के मामले में यूपी पहले और पीएम सोलर में चौथे स्थान पर है। क्रॉप रेजिड्यू पर रिसर्च कर सकते हैं। वेस्ट मैनेजमेंट, ग्रीन हाइड्रोजन आदि पर काम कर रहे हैं। आईआईटी बीएचयू और आईआईटी कानपुर दो एक्सीलेंस सेंटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हमारा बच्चा ढाई साल में स्कूल जा रहा, लेकिन गांवों में छह साल में जा रहा। यह ठीक नहीं है। बल वाटिका खुले हैं, जिसमें बच्चे तीन साल की उम्र में जाकर पढ़ाई कर सकते हैं। अवनीश अवस्थी ने कहा कि जो युवा मोबाइल और सोशल मीडिया पर ही रहेगा वो कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें