कुंडीगढ़ मुहल्ला स्थित अमूल दुग्ध उत्पाद के विक्रेता उमाशंकर को सोमवार की सुबह पिस्टल लाइटर दिखाकर दो किशोर पांच लाख रुपये लूट लिए। सूचना पाकर सक्रिय हुई चौक थाने की पुलिस ने सीसी फुटेज और सर्विलांस की मदद से सात घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को पकड़ लिया।