फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा महोत्सव में सीढ़ी पर बैठने के लिए जमकर हुई मारपीट, VIDEO

राजघाट पर मंगलवार रात गंगा महोत्सव के दौरान सीढ़ी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। आदमपुर पुलिस ने मारपीट कर रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया। गंगा महोत्सव में संगीत समारोह देखने के लिए राजघाट पर दर्शकों की काफी भीड़ थी। घाट की सीढ़ी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने के साथ ही दोनों ओर से मारपीट और लात-घूंसे चलने लगे। भीड़ के बीच हंगामा देखते ही आयोजकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया। हालांकि, इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मारपीट कर रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया। साथ ही उन्हें थाने लेकर पहुंची। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें