फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तैराकी में कला संकाय और MMV ओवरऑल चैंपियन, बेस्ट स्विमर बने आयुषी व आदित्य

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के ओर से दूसरे दिन अंतरसंकाय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कला संकाय एवं एमएमवी ओवर ऑल चैंपियन रही। वहीं अंतर संकाय तैराकी प्रतियोगिता महिला वर्ग में बेस्ट स्विमर आयुषी उपाध्याय और पुरुष वर्ग के बेस्ट स्विमर आदित्य बने। बुधवार को अंतर संकाय तैराकी चैंपियनशिप का समापन हुआ। आयोजक डॉ. कविता वर्मा और डॉ. प्रियंका यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 संस्थान के टीमों ने हिस्सा लिया। 200 मीटर फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान गौरव मिश्रा कला संकाय, द्वितीय स्थान सिद्धार्थ हालदार आईएमएस, तृतीय स्थान शाश्वत सामाजिक विज्ञान ने प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग 200 मीटर फ्री स्टाइल में प्रथम स्थान आयुषी उपाध्याय विधि संकाय, द्वितीय स्थान ध्रुवी सिंह एमएमवी, तृतीय स्थान भावना मालवीय एमएमवी को मिला। 100 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान गौरव मिश्रा कला संकाय, द्वितीय स्थान कुणाल सिंह आईएमएस, तृतीय स्थान हिमांशु सिंह सामाजिक विज्ञान को मिला। 100 मीटर बेस्ट स्ट्रोक महिला वर्ग में प्रथम स्थान भावना मालवीय, द्वितीय स्थान आयुषी उपाध्याय, तृतीय स्थान संभावी शाही को मिला। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में गौरव मिश्रा प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय और प्रांजल शर्मा तृतीय रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें