तीन दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचीं केंद्रीय एमएसएमई, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री शोभा कलंदराजे ने शुक्रवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल का भ्रमण करते हुए मरीजों से बातचीत किया और उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन और मेडिकल स्टाफ के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर समीक्षा भी की।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि अस्पताल की ओपीडी सेवाओं पर अत्यधिक दबाव है।