वाराणसी के पाणिनि कन्या महाविद्यालय में चल रहे 15 दिवसीय संस्कृत गान प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को चौथा दिन संपन्न हुआ। इस दौरान संस्कृत और संगीत की विदुषी डॉ. स्वर वंदना शर्मा ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को पं. वासुदेव द्विवेदी के संस्कृत गीतों को शास्त्रीय बंदिश मे निबद्ध कर विधिवत प्रशिक्षण दिया।