फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रंगभरी एकादशी का उत्साह, मंत्रोच्चार संग महादेव को अबीर-गुलाल से किया सराबोर, बोले हर हर महादेव

रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर गंगातट पर देवाधिदेव महादेव रंगों से सराबोर नज़र आए। नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर की ओर से गायघाट पर स्थित अति प्राचीन द्वादश ज्योतिर्लिंग को अबीर-गुलाल चढ़ाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित महेंद्र के आचार्यत्व में विधिवत गंगाजल से अभिषेक किया गया। पुष्पहार से शृंगार आदि के बाद भस्म, अबीर-गुलाल, राग-भोग अर्पित किया गया। महादेव के साथ भक्तों ने जमकर होली खेली। ओम जय शिव ओमकारा के धुन से पूरा गंगातट भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम का संयोजन कर रहें नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि मां गंगा जिनकी जटाओं से समाहित होकर धरधाम पर मानव जीवन को मंगलमयी बनाने के अवतरित हुई हैं। उन महादेव की सेवा कर जनकल्याण की कामना करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति गंगा निर्मलीकरण अभियान से जुड़कर मां गंगा को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए संकल्पित हो।यही कामना है। आयोजन में जय विश्वकर्मा, उत्कर्ष कुशवाहा, रामप्रकाश जायसवाल, रेनू जायसवाल, किरण पांडेय, सपना वर्मा, ऊषा गुप्ता, कशिश आदि रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें