फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देव दीपावली का दिखा उत्साह, घाटों पर बच्चों ने बनाई आकर्षक कलाकृतियां, घाट को रंगों से सजाया

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 03:59 PM IST

देवताओं की दीपावली मनाने के लिए लोग उत्साहित हैं। जिले के नदी, तालाब के किनारे घाटों पर इसकी तैयारी सुबह से ही चल रही है। छात्र-छात्राओं की टोली आकर्षक कलाकृतियां बनाकर उसे रंगों से सजाने में जुटी रही। ओबरा के रेणुका नदी के छठ घाट पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रंगोली के जरिए बच्चों ने स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया तो खेलो इंडिया के माध्यम से खेल क्षेत्र में भारत की बढ़ते प्रभाव काे दर्शाया। नगर पंचायत ओबरा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम विवेक सिंह, सीओ हर्ष पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी, ईओ मधुसूदन जायसवाल आदि घाट पर भ्रमण करते रहे। यहां शाम को 25 हजार दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें