फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानों में चमकी बाली, आई तीज हरियाली... क्लबों व संस्थाओं की ओर से तीजोत्सव की रही धूम

विभिन्न संस्थाओं व क्लबों की ओर से रविवार को तीजोत्सव की धूम रही। गीत-संगीत के साथ मनोरंजक गेम शो पर महिलाओं ने खूब मौत-मस्ती की। तीज क्वीन विजेताओं को पुरस्कृत किए। भारत विकास परिषद काशी शाखा की ओर से चौकाघाट में स्थित एक होटल में हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने सोलह शृंगार कर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। तीज के विविध आयामों पर नृत्यमय प्रस्तुति से सभी को झूमा दिया। मुख्य अतिथि मृदुला जयसवाल, विशिष्ट अतिथि पूजा दीक्षित ने भी आनंद उठाया। श्वेता और राधा ने राधा-कृष्ण, निधि और सोनाली ने सीता-राम सीमा और पलक ने शिव-पार्वती का रूप धारण कर सभी को सम्मोहित कर दिया। कजरी खेले जाईब सावन में..., कानों में चमकी बाली, आई तीज हरियाली... पर मनीषा, प्रीति, ज्योति, संगीता और विनीता ने नृत्यकर समां बांध। रीना, वंदना, रोशनी, शालिनी, अल्पना, अंजलि ने भी प्रस्तुतियों से रंग जमाया। महिला संयोजिका अल्पना अग्रवाल ने सभी को उपहार दिया। इस मौके पर रूबी जैन, नीरजा अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, काजल गौतम, श्रद्धा ढोढी, मीना सिंह आदि रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें