वाराणसी में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारिया शुरू हो गई हैं। समितियों के लोगों ने बैठक कर कार्ययोजना बनाई। सभी कलाकार मां दुर्गा के मूर्तियों को आकार देने में जुट गए हैं। जगह-जगह मूर्तियां बनाई जा रही हैं। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मूर्ति को आकार दे रहे मूर्तिकार सूरज जायसवाल ने बताया कि इस साल हमारे यहां विशेष तौर पर मूर्तियां बनाई जा रही हैं। सबसे बड़ी मूर्ति 25 फीट की बनाई जा रही है, जो कि प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। सारी प्रतिमा इलेक्ट्रॉनिक होगी। इस बार पंडाल में जयपुर के खाटू श्याम मंदिर की झलक देखने को मिलेगी।